Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

टांडडीह में नकली अंग्रेजी शराब का भंडार उजागर, आठ गिरफ्तार

On: November 23, 2025 6:00 PM
Follow Us:
oplus_140509184
---Advertisement---

IMG 20251123 WA0040चार वाहन, हजारों बोतलें व नकली पैकिंग सामग्री जब्त: चौपारण पुलिस की दो दिन में दूसरी बड़ी सफलता

 बरही। चौपारण थाना क्षेत्र के टांडडीह गांव में नकली अंग्रेजी शराब के बड़े भंडारण और बिहार में सप्लाई की योजना का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 22 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अजित कुमार विमल के निर्देश में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद देर शाम टांडडीह स्थित कुमार चन्दन के घर पर कार्रवाई की गई। यहां से बड़ी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर भी छापामारी की गई, जिससे 8PM और स्टार गोल्ड ब्रांड की हजारों बोतलें, शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले स्टिकर, सील, ढक्कन सहित स्कॉर्पियो, स्विफ्ट डिजायर, रेनॉल्ट डैटसन गो प्लस और निसान टेरानो वाहन तथा कई मोबाइल फोन जब्त किए गए। कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नालंदा के पकरिया गांव के 20 वर्षीय चुन्नू कुमार (पिता-रामप्रवेश प्रसाद), टांडडीह निवासी 38 वर्षीय कुमार चन्दन (पिता-अमरेन्द्र कुमार सिंह), चतरा के परसोनी गांव के 34 वर्षीय रणविजय कुमार सिंह (पिता-सतराजीत सिंह) शामिल हैं। रांची जिले के ओरमांझी थानांतर्गत ईरबा से 40 वर्षीय मो. असलम अंसारी (पिता-मो. मुख्तार अंसारी) और 19 वर्षीय अरमान अंसारी (पिता-असलम अंसारी) पकड़े गए। वहीं राहे थाना क्षेत्र से 32 वर्षीय दीपक कुमार महतो (पिता–प्रितनाथ महतो) और 30 वर्षीय रौबिन महतो (पिता-चंद्रकांत महतो) तथा सिल्ली थाना क्षेत्र के झाबरी गांव से 28 वर्षीय प्रवीन कुमार महतो (पिता-विश्श्रुचरण महतो) को भी गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि बताते चलें, दो दिन पूर्व ही बरही डकैती कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को सम्मानित किया था, और अब नकली शराब मामले के उद्भेदन में भी चौपारण पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। इस मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 323/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 338, 336(2), 340(2), 341(3), 274, 275, 317(2), 3(5) एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, पु.अ.नि. रवि रंजन, पु.अ.नि. दिव्य प्रकाश सिंह, अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. सुबिन्द्र कुमार राम, सअनि बादल कुमार महतो, सअनि कैलाश चन्द्र महतो, तकनीकी शाखा तथा थाना रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नकली शराब के बड़े नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार है और ऐसे अभियानों को आगे और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment