समाचार अवलोकन: संवाददाता
झारखंड। हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मारे गए।
यह कार्रवाई कोबरा बटालियन और गिरिडीह-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए गए, जिनमें से एक सहदेव सोरेन का है। शेष दो शवों की पहचान भी नक्सलियों के रूप में हुई है।
सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान अब भी जारी है। आशंका है कि मुठभेड़ में अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार सहदेव सोरेन कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।




