बरकट्ठा: भाजपा सह विधायक आवासीय कार्यालय बरकट्ठा परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उडा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई उन्होंने मौके पर विधायक अमित कुमार यादव को कार्यक्रम आयोजन को लेकर बधाई दी साथ ही उपस्थित विधायक व कार्यकर्ताओं को होली की अग्रिम बधाइयां दी मौके पर विधायक अमित यादव ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया इस दौरान विधायक ने क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं को अबीर- गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी भेदभाव को भुलाकर एक रंग में रंगने का संदेश होली त्योहार देता है। समारोह में बरकट्ठा, चलकुशा, जयनगर, इचाक समेत अन्य प्रखंड के लोगों ने हिस्सा लिया और एकजुट होकर रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्री विधायक ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह समाज में एकता, प्रेम और भाई चारे को मजबूत करने का संदेश देता हैं। कार्यक्रम में व्यास अभिषेक यादव गिरीडीह की टीम और शंकर गोस्वामी के द्वारा गाए होली गीत संगीत और हास्य व्यंग्य से भरी प्रस्तुति ने माहौल को और खुश नमा बना दिया। वहीं लोगों ने दही वाड़ा, पकौड़े और स्वादिष्ट पकवान के स्वाद का आंनद लिया। मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, अनिल आजाद, परमेश्वर साहू, भोला प्रसाद, टूकलाल नायक, रामेश्वर महतो, राजकुमार यादव, सुरेंद्र साव, उमेश यादव, त्रिवेणी यादव, भीम प्रसाद, बालेश्वर ठाकुर, विजय यादव, मधुलाल यादव, जागेश्वर यादव, महेश्वर मंडल, समीम अंसारी, छोटेलाल मेहता, अशोक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पूरे विधानसभा के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
होली मिलन समारोह में खुब उड़े अबीर-गुलाल– समारोह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक अमित यादव
On: March 1, 2026 6:50 PM
---Advertisement---





