खुब उड़े रंग गुलाल, रंग गुलाल सराबोर हुए शिक्षक
बरकट्ठा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बरकट्ठा के तत्वावधान में सूर्यकुंड धाम परिसर में रविवार को होली मिलन सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजप्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार,बरकट्ठा के पूर्व बीईईओ सुरेंद्र हेम्ब्रम,बीईईओ किशोर कुमार ,श्रीकांत सिंहा प्रदेश समिति सलाहकार ,रंजीत वर्मा जिला अध्यक्ष, किशोरी प्रसाद चौधरी समेत अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मो0 रियाजुद्दीन ने किया।इस दौरान होलियाना गीत संगीत व जोक्स का दौर चलता रहा।तत्पश्चात अजप्ता प्रखंड इकाई द्वारा सभी अतिथियों ,नव नियुक्त शिक्षकों,सीआरपी,सेवानिवृत्त शिक्षकों व मिजिसियन को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं शिक्षक यमुना साव के होलियाना चुटकीले,रामचंद्र प्रसाद के पारंपरिक होली गीत ने खुब रंग जमाया।वहीं दोनो बीईईओ के द्वारा होली की बधाई व आशीर्वचन दी गई। अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष ने होली की शुभकामनाएं देते हुए संघ के विचारों से लोगों को अवगत कराया तथा प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने का संदेश दिया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन सचिव रामकिशुन महतो के द्वारा किया गया। तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर,गले लगाकर होली की बधाई दी।मौके पर अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,सचिव रामकिशुन महतो,यमुना साव,राजेंद्र प्रसाद,रामचंद्र प्रसाद,मुकेेश ठाकुर, सेवानिवृत शिक्षक मधुसूदन प्रसाद,मुरलीधर महतो, युगल ठाकुर,हीरालाल राणा,सहायक अध्यापक संघ अध्यक्ष शुकर ठाकुर, राजेश ठाकुर,लीलाधारी कुमार,, दिनेश कुमार राणा, दिनेश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार,बाबुलाल यादव, बिनोद कुमार, राजेश ठाकुर, शिक्षिका,सावित्री देवी,मनीषा देवी,मंजु कुमारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।






