Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

होली त्योहार को लेकर गोरहर थाना में शांति समिति की बैठक 

On: March 1, 2026 6:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आपसी भाईचारे के साथ मनायें रंगों का त्योहार : थाना प्रभारी

बरकट्ठा: गोरहर थाना परिसर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने किया संचालन थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने किया। मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश को उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया उन्होंने कहा रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे के साथ मनायें। सभी भेदभाव को भुलकर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनायें साथ ही हुडदंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एक दूसरे को स्वेच्छा से रंग लगायें। उन्होंने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की। बैठक समापन के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर मुख्य रूप से कुंजलाल महतो, अर्जुन राणा, लोकनाथ राणा, मो शमीम अंसारी, मो नईम अंसारी, टुकलाल नायक, राजकुमार गिरी, बीरेंद्र पाण्डे, भीमलाल यादव, किशुन नायक, शिवलाल यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment