Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

भीषण ठंड से कांप रहे गरीब, राहत व्यवस्था पूरी तरह नाकाम

On: December 17, 2025 3:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बरही प्रखंड समेत पूरे राज्य में लगातार तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग सुबह करीब सात बजे के बाद ही घरों से बाहर निकल पा रहे हैं, वहीं रात के समय ठंड और भी अधिक बढ़ जा रही है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों के बीच न तो कंबल वितरण शुरू किया गया है और न ही चौक-चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था की गई है। दिसंबर माह का आधा समय बीत जाने के बाद भी राहत कार्य शुरू नहीं होने से जरूरतमंदों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थिति यह है कि कई चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर गरीब, मजदूर और बेघर लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में रात गुजारने को मजबूर हैं। खासकर बुजुर्गों को ठंड के कारण गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय किसी तरह हालात संभल जाते हैं, लेकिन रात होते ही ठिठुरन बढ़ने से मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के इस दौर में प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू नहीं होना बेहद चिंताजनक है। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक बढ़ जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था शुरू करेगा, ताकि भीषण ठंड से राहत मिल सके। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बताया कि जिला स्तर से अभी तक कंबल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने पर सवाल उठने लगे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment