Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

जीना–मरना तेरे संग: पत्नी के निधन के कुछ घंटों बाद पति की भी मौत

On: January 9, 2026 9:48 PM
Follow Us:
Oplus_16908288
---Advertisement---

बरही प्रखंड अंतर्गत गौरियाकरमा पंचायत के निश्चितपुर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बुजुर्ग दंपति को मौत भी जुदा नहीं कर पाई। शादी के समय साथ जीने–मरने की कसमें खाने वाले पति–पत्नी का रिश्ता आखिरकार उसी वचन पर समाप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर गांव निवासी 85 वर्षीय उर्मिला देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। पत्नी के निधन की खबर और उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से लौटने के कुछ ही घंटों बाद 93 वर्षीय पति महरू सिंह ने भी अंतिम सांस ले ली। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।
परिजनों के अनुसार, पत्नी के गुजरने के बाद महरू सिंह गहरे सदमे में चले गए थे। पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनका भी निधन हो गया। इसके बाद देर शाम महरू सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
इस घटना ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह दंपति वर्षों से एक-दूसरे का सहारा बनकर जीवन व्यतीत कर रहा था और अंततः दोनों ने एक ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। यह घटना प्रेम, समर्पण और अटूट रिश्ते की मिसाल बन गई है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment