पूरे झारखंड प्रदेश में मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति संकल्पित है राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन: कृष्ण प्रजापति
संवाददाता बरही।
बरही के जाने माने समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा प्रजापति को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनका प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन ने बताया कि कृष्णा प्रजापति पिछले 20 सालों से लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने कई सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठन से जुड़कर कई सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को अंजाम देते रहे है। उनके मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यों के प्रति गहरी रुचि तथा कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की भी जिम्मेवारी दी गई है। नव मनोनीत अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव सहित केंद्रीय कमेटी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें संगठन ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। पूरे झारखंड में संगठन का विस्तार, उनकी मजबूती एवं मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति संकल्पित रहूंगा। उन्होंने शोषित दलित एवं अभिवंचित वर्ग से अपील की है कि जहां भी मानवाधिकार का उल्लंघन का मामला आता है, तो उनके संगठन से संपर्क करे। जरूर कार्रवाई होगी। कृष्णा प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महासचिव संजय सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, संगठन सचिव बिपिन बिहारी पांडेय, जगदीश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, महासचिव प्रीति उपाध्याय, हजारीबाग जिला अध्यक्ष दीपक पांडेय, दीनानाथ ठाकुर, प्रीति चौधरी, कमल शंकर पंडित, प्रभाकर पाठक, सोनू पंडित, योगेंद्र प्रजापति, राज कुमार यादव, ब्रह्मदेव यादव सहित राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।