Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

एकल अभियान की मासिक समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन

On: March 1, 2026 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 बरही। एकल अभियान हजारीबाग अंचल समिति की ओर से मासिक समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव कृष्ण प्रजापति एवं संचालन अभियान प्रमुख विनोद कुमार ने किया। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजकुमार यादव, केंद्रीय युवा प्रमुख राजू पांडे, एकल हरि सत्संग समिति अध्यक्ष बिपिन बिहारी पांडेय, समाजसेवी अंचल जागरण अध्यक्ष प्रोफेसर हीरामन साहू, एवं समाजसेवी अमित गौरव मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रत्येक संच की समीक्षा की गई । गत माह में प्रत्येक संच में किए गए पंचमुखी शिक्षा योजना की कार्यों की जानकारी ली गई। सभी को नियमित रूप से प्रवास करने का निर्देश दिया गया। मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली की गीत पर सभी झूमते नजर आए। मौके पर ब्यास द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। बैठक में पंचमुखी शिक्षा योजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और उसे धरातल पर उतारने पर जोर दिया। इसके साथ ही ब्यास टोली की समीक्षा की गई। मौके पर अंचल टोली से नरेश पासवान, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार, संच प्रमुख सरिता देवी, रूपा देवी, सुनीता देवी, महेंद्र कुमार, धनंजय पांडेय, प्रकाश पंडित, महेंद्र महतो, सुषमा राणा, विना देवी,सुनैना देवी, नंद केशरी देवी, जयंती देवी, व्यास टोली से शंकर तिवारी, उमा देवी, कुंती देवी, सबिता देवी सहित समस्त एकल परिवार उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment