Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस–वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 एकड़ फसल नष्ट

On: January 8, 2026 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बरही/हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया एवं दुरागाढ़ा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर लगभग 50 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। अभियान के दौरान घटनास्थल से खेती में प्रयुक्त 10 सेक्शन पाइप और 4 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। Screenshot 2026 01 08 20 44 57 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल, पु0नि0 चंद्रशेखर (बरही अंचल), चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बदल महतो सहित सशस्त्र बल, बनपाल कुलदीप महतो एवं श्रवण कुमार शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment