Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

आरएसएस की ओर से शस्त्र पूजन सह पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन 

On: October 13, 2024 9:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदुओं की एकजुटता समय की जरूरत : अरुण

समाचार अवलोकन। बरही

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से प्रखंड मैदान बरही में विजय दशमी की अवसर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर शस्त्रपुजन, शस्त्र संचालन के साथ बौद्धिक मार्गदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बरही प्रखंड मैदान से 140 स्वयं सेवक गणवेश में पथ संचलन में भाग लिया। सभी अनुशासन के साथ चारों मार्गों का भ्रमण किया। चारों मार्गों में पथ संचलन के दौरान आठ स्थानों पर मातृ शक्ति द्वारा पुष्प वर्षा एवं शंखवादन कर स्वागत किया गया। बौद्धिक मार्गदर्शन करते हुए हजारीबाग जिला के महाविद्यालयीन प्रमुख प्रो अरूण कुमार ने हिन्दुओं की शौर्य गाथा एवं शताब्दी वर्ष पर पंचायत स्तर पर संघ कार्य का विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में आरएसएस के गठन, राष्ट के प्रति उनका समर्पण तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आरएसएस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा आज समय आ गया है कि सनातन संस्कृति को मजबूत एवं अक्षुण्ण रखने के लिए हम सब हिंदुओं को जाति, धर्म से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। क्योंकि संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार जी ने शाखा रूपी मूलमंत्र संघे शक्ति कलियुगे की मूल सिद्धांत पर बल दिया था। मौके पर उमेश कुमार दास, त्रिवेणी साव, कृष्णा प्रसाद केशरी, सुधीर चंद्र, गुरुदेव गुप्ता, नंदकिशोर कुमार, पिंटू केशरी, निरंजन केशरी, कैलाश ठाकुर, राजेश केशरी, राम पदार्थ शर्मा, गोविंद राम, कृष्णा गुप्ता, मनोज केशरी, प्रभु राणा, बलराम केशरी, कुंदन गुप्ता सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment