Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

सावन अंतिम सोमवारी पर पूर्व विधायक मनोज यादव ने किया जलाभिषेक

On: August 19, 2024 12:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ की बरही विधानसभा की समृद्धि, प्रगति और उन्नति की कामना

समाचार अवलोकन: बरही

सावन के पवित्र महीने की अंतिम सोमवारी पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने धार्मिक आस्था और परंपरा का निर्वहन करते हुए बराकर नदी से जल भरकर बरही ब्लॉक परिसर स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राभिषेक में भी भाग लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी अनुज शर्मा ने कराया।

IMG 20240819 WA0040

पूर्व विधायक ने इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव से बरही विधानसभा क्षेत्र की समृद्धि, प्रगति और उन्नति के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और इस अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। पूर्व विधायक की इस धार्मिक क्रियाकलाप ने लोगों के दिलों में आस्था और विश्वास की भावना को और प्रगाढ़ किया।रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर भगवान शिव का गुणगान किया और उनकी कृपा से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन साव, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, राजकुमार यादव, मनोज केशरी,राजकुमार केशरी , सूरज देव यादव, प्रदीप केशरी, धर्मेंद्र गुप्ता, नन्द किशोर गुप्ता, पिंटू केशरी, पिंटू ठाकुर, बलराम केशरी, प्रशांत केशरी, श्याम सिन्हा, हरिशंकर शर्मा, दिलीप केशरी, आचार्य चंद्र मोहन मिश्रा, मंदिर पुजारी अनुज शर्मा, सचिन यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment