Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

लुसेंट कॉन्वेंट स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, एलिना ग्रुप ने जीती ट्रॉफी

---Advertisement---

दीपावली के अवसर पर कक्षा एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा, निदेशक ने सादगी से त्योहार मनाने की अपील की

संवाददाता : बरही

बरही (हजारीबाग):  दुलमाहा पंचायत अंतर्गत चंदन नगर स्थित लुसेंट कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा चार के एलिना ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया और ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता ग्रुप में छात्रा एलिना रानी, शिवानी कुमारी तथा छात्र मोनू कुमार, रिशु राज, आयुष कुमार और सौर्यल कुमार शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शालिनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ममता कुमारी तथा शिक्षक एमडी सरफराज अली और पप्पू केशरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य चंद्रदेव पंडित ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाते हुए दीपावली सादगी और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में दीपक के आकार की मानव शृंखला बनाकर दिया एकता और खुशियों का संदेश

बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

दीपावली की रोशनी में कुम्हारों की मेहनत का खास योगदान, मिट्टी के दीयों से जगमगाते हैं घर-आंगन : योगेन्द्र प्रजापति

बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना दीपोत्सव, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

स्व. बैजनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, हजारीबाग गर्ल्स ने कोडरमा को दी शिकस्त

Leave a Comment