Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

भारी बारिश से कच्चे मकान हुए ध्वस्त,मुखिया ने पीड़ितों को पंचायत भवन में दिया आश्रय, कई स्थानों पर बिजली के पोल व पेड़ गिरे 

On: September 16, 2024 1:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

IMG 20240916 WA0185

समाचार अवलोकन: बरही

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र में पिछले 60 घंटा से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश होने से लोग घरों में दुबके हुए हैं तथा बाजार में सन्नाटा पसरा है। अधिक जरूरत पड़ने पर ही लोग मुश्किल से घर से निकल रहे हैं।विदित हो कि भारी बारिश से सोमवार को चेचकप्पी पंचायत निवासी केदार सिंह पिता स्वर्गीय चरक सिंह का मिट्टी का मकान बारिश में ढह गया। अचानक मकान ढहने से पुरे परिवार बाल बाल बच पाए। वहीं केदार सिंह के छोटे छोटे बच्चों को इस बारिश में रहने के लिए आश्रय नहीं है। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मुखिया रीता देवी और मुखिया पति डेगलाल साव को दी। जिसके बाद मुखिया ने तुरंत पंचायत भवन में रहने को कहा तथा इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग को दी। अन्य पीड़ित में चेचकप्पी निवासी जसवा देवी पति मथुरा सिंह , उपेंद्र मेहता पिता काशी सिंह का मिट्टी का मकान ढह गया। वहीं तेतरिया टोला लगनवां में बिजली का पोल भी गिर गया है। इसकी सूचना मुखिया द्वारा बिजली विभाग को दे दिया गया है। पूरे प्रखंड में 12घंटे से अधिक बिजली बाधित है। लगातार बारिश से प्रखंड क्षेत्र में कई कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। जिससे कई परिवार बेघर हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment