Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

डहरभंगा शिव मंदिर में निकाली गई भव्य गाजे बाजे के साथ शिव परिवार प्रतिमा का नगर भ्रमण, पूर्णाहुति महाप्रसाद वितरण कल

On: April 20, 2025 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संवाददाता रामबिलास शर्मा

टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के डहरभंगा गांव के शिव मंदिर परिषर में पंच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ 20 अप्रैल दिन रविवार चतुर्थ दिवस को यज्ञाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री, उपाचार्य पंडित विजय शास्त्री, आचार्य पंडित संदीप शास्त्री (कौंडिल्य) वैदिक , पंडित सत्यानंद शास्त्री,मंदिर पुरोहित पंडित नन्दकिशोर पाण्डेय ,पंडित मनोज पाण्डेय, संतोष पाण्डेय के मंत्रोच्चारण द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण पूजन कर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया वही 21 अप्रैल दिन सोमवार को पूजन ,शिव प्राण प्रतिष्ठा , हवन आरती भंडारा के साथ अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। यज्ञ स्थल में मांडू विधानसभा क्षेत्र विधायक तिवारी महतो एवं पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव,टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल,रजनीकांत चौधरी ने शिव परिवार को प्रणाम कर माथा टेका और शिव परिवार सहित विप्र गणों का आशीर्वाद लिया । नगर भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समिति अध्यक्ष सुखदेव ठाकुर,जगदीश यादव,मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र यादव,बबन कुमार,पिंटू साव ,संतोष राम,पंकज पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,नीरज पाण्डेय,कन्हाई राम,राजेंद्र साव, प्रमोद साव, मुकेश यादव, सुनील साव,गोपाल साव समेत अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment