Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

91 किलो डोडा चूरा सहित कार जब्त, चालक फरार

On: October 7, 2025 5:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के गुप्त निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में रविवार (05 अक्टूबर 2025) को एनएच-20 पर चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 माइल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है। वाहन चेकिंग के क्रम में एक मारुति अल्टो 800 (संख्या JH02AR-6621) पुलिस को देखकर तेजी से गाड़ी मोड़कर भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से उसका पीछा किया। 15 माइल चेकपोस्ट के पास उक्त गाड़ी का चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर जंगल की ओर भाग गया। काफी देर इंतजार के बावजूद न तो चालक और न ही मालिक मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक के छह बोरों में भरे कुल 91 किलोग्राम डोडा चूरा (डोडा का छिलका) बरामद किया गया। वाहन सहित मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

बरामदगी: 1. मारुति अल्टो 800 कार (संख्या JH02AR-6621) 2. छह बोरी डोडा चूरा, कुल वजन – 91 किलो छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

1. वैद्यनाथ प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़ 2. कुंदन कान्त विमल, थाना प्रभारी, चरही 3. हवलदार पशुपति सिंह 4. आरक्षी विनोद कुमार पासवान (आ.सं. 486) पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment