Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

फ्यूल पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

On: December 21, 2025 6:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के विष्णुगढ़–हजारीबाग मुख्य मार्ग (एनएच-500) पर स्थित कमला फ्यूल पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डहरभंगा पंचायत अंतर्गत कैशडा गांव निवासी युगल ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विष्णुगढ़ पहुंचाया। घटना की सूचना टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment