Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही की नंदनी कुमारी का झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल

On: December 27, 2025 4:30 PM
Follow Us:
Oplus_16908288
---Advertisement---

 बरही (करसो) की होनहार बेटी नंदनी कुमारी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नंदनी कुमारी (पिता– धीरेंद्र राणा) का चयन झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनके चयन से पूरे बरही क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नंदनी आगामी 2 जनवरी से विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले बीसीसीआई के राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बरही, हजारीबाग जिला और झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि नंदनी की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अहम रहा है। स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि नंदनी आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।नंदनी की इस उपलब्धि पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, करसो मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, बरही भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment