बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव पंचायत अंतर्गत बसरिया गांव में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक कुएं में गिरकर नीलगाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर सिपाही संजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग द्वारा नीलगाय को कुएं से निकालने की कार्रवाई जारी थी।
बरही में कुएं में डूबने से नीलगाय की मौत
On: January 8, 2026 8:13 PM
---Advertisement---




