छूटे योग्य मतदाताओं का भरा जाएगा फॉर्म-6
बरही (हजारीबाग)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए योग्य मतदाताओं को जोड़ने के लिए बरही प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।इस सम्बंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी बरही की ओर से 15 अक्टूबर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक बरही प्रखंड क्षेत्र सभी मतदान केंद्रों पर समय सारिणी निर्धारित किया गया। सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे।सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फॉर्म-6 भरा जाएगा।इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर योग्य मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने संबंधित पंचायत सहायकों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य जिम्मेदार कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दौरान कोई कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। वहीं उन्होंने आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में जिन योग्य नागरिकों का नाम दर्ज नहीं है, वे निर्धारित अभियान के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों को शामिल करने में मदद करना है।






