Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना दीपोत्सव, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

---Advertisement---

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

संवाददाता : बरही

बरही : दीपावली के पावन अवसर पर भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के दौरान कक्षा दो के विद्यार्थियों ने तोरण द्वार सज्जा, कक्षा 3बी के बच्चों ने दीप रंगाई एवं चित्रकला तथा कक्षा 3ए के विद्यार्थियों ने सुंदर दीप सजाने की प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं कक्षा 4ए के विद्यार्थियों ने दीप मूर्ति सज्जा, कक्षा 4बी ने दीप सज्जा, कक्षा 5ए ने गौ (गाय) सज्जा और कक्षा 5बी के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सूप सज्जा प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार एवं प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी आचार्य, दीदी, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दीपोत्सव कार्यक्रम को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया। विद्यालय परिसर दीपों और रंग-बिरंगी कलाकृतियों से जगमगा उठा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में कला, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

दीपावली की रोशनी में कुम्हारों की मेहनत का खास योगदान, मिट्टी के दीयों से जगमगाते हैं घर-आंगन : योगेन्द्र प्रजापति

बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

स्व. बैजनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, हजारीबाग गर्ल्स ने कोडरमा को दी शिकस्त

विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक नगर भवन बरही में संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

बरही विधायक की पहल से 14.83 करोड़ की 11 विकास योजनाओं को मिलेगी गति, दीपवाली के बाद जल्द शुरू होगा काम

Leave a Comment