सत्संग और मिलन से ही सनातन संस्कृति होगी संरक्षित : अरुण नेटके
संवाददाता : बरही
बरही स्थित नगर भवन में विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री अरुण नेटके उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ओंकार ध्वनि, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सह मंत्री अरुण नेटके ने कहा कि सनातन संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए समाज के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और सत्संग को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन चुनौतियों के बीच समाज को जागरूक और संगठित करने की जरूरत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और टोले-मोहल्लों तक संगठन का विस्तार करने तथा नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूत इच्छाशक्ति के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि समाज के लोगों के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना विकसित हो सके।
बैठक में प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, विभाग मंत्री अनूप यादव, विभाग संगठन मंत्री कुलदीप जी, जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, जिला संयोजक जय सोनी, जिला संयोजिका प्रीति गुप्ता, सत्संग प्रमुख सहदेव गुप्ता, प्रचार-प्रसार सह प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, जिला सेवा प्रमुख इंग्लिश सोनी सहित संजय सिंह, निरंजन केशरी, राजेश मेहता, भागीरथ प्रसाद, मुनेश्वर गुप्ता, कैलाश ठाकुर, विनोद प्रसाद, अशोक यादव, प्रदीप चंद्रवंशी, नौरंगी साव, चंदन केशरी, सुजाता सिंह, नैना एवं धर्मेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







