Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

---Advertisement---

पदमा सीओ पर पैसे मांगने और दुर्व्यवहार करने का आरोप, पूर्व विधायक प्रत्याशी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

संवाददाता : बरही

बरही : बरही विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य है। गरीब जनता से घूस मांगना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कही। शुक्रवार को हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर कृष्णा यादव ने पदमा प्रखंड के सीओ के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बीते दिनों कुटीपीसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ननकू मेहता, JLKM मीडिया प्रभारी मुकेश मेहता एवं कृष्णा मेहता के साथ भूमि प्रतिवेदन तैयार करने के नाम पर पैसे की मांग की गई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कृष्णा यादव ने उपायुक्त से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम जनता के काम बिना किसी परेशानी और लेन-देन के होने चाहिए। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने और परेशान होने की स्थिति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अनिल मेहता, प्रखंड सचिव नवीन ओझा, पंचायत समिति सदस्य ननकू मेहता, मीडिया प्रभारी मुकेश मेहता, कृष्णा मेहता, राधे मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

दीपावली की रोशनी में कुम्हारों की मेहनत का खास योगदान, मिट्टी के दीयों से जगमगाते हैं घर-आंगन : योगेन्द्र प्रजापति

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना दीपोत्सव, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

स्व. बैजनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, हजारीबाग गर्ल्स ने कोडरमा को दी शिकस्त

विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक नगर भवन बरही में संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

बरही विधायक की पहल से 14.83 करोड़ की 11 विकास योजनाओं को मिलेगी गति, दीपवाली के बाद जल्द शुरू होगा काम

Leave a Comment