Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

दीपावली की रोशनी में कुम्हारों की मेहनत का खास योगदान, मिट्टी के दीयों से जगमगाते हैं घर-आंगन : योगेन्द्र प्रजापति

---Advertisement---

परंपरा और संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं कुम्हार, दीपावली पर दीयों की बिक्री से चलती है परिवार की आजीविका

संवाददाता : बरही

बरही (हजारीबाग): दीपावली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है। घरों और दुकानों को सजाने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन दीपावली की असली पहचान आज भी मिट्टी के दीयों से ही जुड़ी हुई है। कुम्हारों के चाक पर तैयार होने वाले मिट्टी के दीये इस पर्व की परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि दीये प्रकाश, पवित्रता, सुख-समृद्धि और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक हैं। यही वजह है कि आधुनिक सजावट और बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों के बीच भी मिट्टी के दीयों का अपना अलग महत्व बना हुआ है।

योगेन्द्र प्रजापति ने कहा कि दीपावली का त्योहार कुम्हार समाज के लिए भी बेहद खास होता है। मिट्टी के दीये बनाने के लिए कुम्हार परिवार के सदस्य कई दिनों पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। मिट्टी तैयार करने से लेकर चाक पर दीये बनाने, उन्हें सुखाने और पकाने तक में काफी मेहनत लगती है। इसके बाद बाजार में दीयों की बिक्री से उन्हें आमदनी होती है।

कुम्हारों के लिए दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और सालभर की आजीविका से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। दीयों की बिक्री से होने वाली कमाई से उनके परिवार का खर्च चलता है।

ऐसे में दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदना केवल घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि कुम्हारों की मेहनत का सम्मान करने और उनकी पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने का भी एक माध्यम है। लोगों से अपील है कि इस दीपावली मिट्टी के दीये खरीदकर स्थानीय कुम्हारों का सहयोग करें, ताकि परंपरा की यह रोशनी आने वाली पीढ़ियों तक कायम रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना दीपोत्सव, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

स्व. बैजनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, हजारीबाग गर्ल्स ने कोडरमा को दी शिकस्त

विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक नगर भवन बरही में संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

बरही विधायक की पहल से 14.83 करोड़ की 11 विकास योजनाओं को मिलेगी गति, दीपवाली के बाद जल्द शुरू होगा काम

Leave a Comment