Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

---Advertisement---

मधुबन स्वीट्स के बेसन के लड्डू में मिला प्रतिबंधित मेटानिल येलो रंग, कई दुकानों से खाद्य नमूने लिए गए

संवाददाता : बरहीIMG 20261106 WA0005

बरही (हजारीबाग): दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को बरही प्रखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रह किए गए। उपायुक्त हेमंत सती एवं संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मधुबन स्वीट्स में बेसन के लड्डू में प्रतिबंधित मेटानिल येलो रंग पाया गया। टीम ने मौके पर ही उक्त खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। इसके अलावा दुकान में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मिलने पर उसे भी नष्ट किया गया तथा खाद्य नमूना संग्रह किया गया। कामधेनु स्वीट्स का निरीक्षण कर संचालक को साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वहीं एसके संस, लोहार टोली में एक्सपायरी बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके अलावा पटेल दुकान, अरुण साहू विंध्यवासिनी रिटेल शॉप (गया रोड), एवं जनता मिष्ठान भंडार से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह किए गए। आरके ट्रेडर्स, गया रोड में बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के प्रतिष्ठान का संचालन एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर कार्रवाई की गई। सभी संग्रहित खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडारण एवं बिक्री नहीं करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, अमरीश पांडे, डॉ. नवेद अंजुम एवं श्वेता त्रिपाठी के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर विकास शर्मा, सूरज कुमार तथा चालक धनेश्वर कुशवाहा शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली की रोशनी में कुम्हारों की मेहनत का खास योगदान, मिट्टी के दीयों से जगमगाते हैं घर-आंगन : योगेन्द्र प्रजापति

बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना दीपोत्सव, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

स्व. बैजनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, हजारीबाग गर्ल्स ने कोडरमा को दी शिकस्त

विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक नगर भवन बरही में संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

बरही विधायक की पहल से 14.83 करोड़ की 11 विकास योजनाओं को मिलेगी गति, दीपवाली के बाद जल्द शुरू होगा काम

Leave a Comment