Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में दीपक के आकार की मानव शृंखला बनाकर दिया एकता और खुशियों का संदेश

---Advertisement---

रंगोली और वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का लिया संकल्प

संवाददाता : बरही

बरही (हजारीबाग): देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगारंग एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दीपक के आकार की मानव शृंखला बनाकर एकता, प्रेम और खुशियों का संदेश दिया। वहीं रंगोली प्रदर्शनी और वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा दीपक की आकृति में मानव शृंखला बनाकर की गई। बच्चों ने अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ दीपक का सुंदर आकार तैयार किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई।IMG 20261107 WA0022
वहीं वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का उपयोग कर विभिन्न सजावटी सामग्री और आकर्षक मॉडल तैयार किए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की शपथ ली। बच्चों ने तेज आवाज और अधिक धुआं फैलाने वाले पटाखों से बचने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्राचार्य रोहित सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और खुशियों का पर्व है। त्योहार मनाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पटाखों से दूर रहने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजन बच्चों में कला, सहयोग, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करते हैं। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना भी विद्यालय का उद्देश्य है।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दीपक के आकार की मानव शृंखला, आकर्षक रंगोली और वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता ने दीपावली उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लुसेंट कॉन्वेंट स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, एलिना ग्रुप ने जीती ट्रॉफी

बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

दीपावली की रोशनी में कुम्हारों की मेहनत का खास योगदान, मिट्टी के दीयों से जगमगाते हैं घर-आंगन : योगेन्द्र प्रजापति

बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना दीपोत्सव, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

स्व. बैजनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, हजारीबाग गर्ल्स ने कोडरमा को दी शिकस्त

Leave a Comment