Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बज्रपात से दो महिला गंभीर रूप घायल, रेफर

On: August 24, 2024 1:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समाचार अवलोकन : बरही

चौपारण थाना अन्तर्गत हजारी धमना गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला में सुशीला देवी उम्र लगभग 42 वर्ष पति सरयू राणा एवं बेही देवी उम्र लगभग 46 वर्ष पति लक्ष्मण यादव शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान दोनों महिला मवेशी चराने के लिए घर से दूर खेत तरफ गई हुई थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली के चटकने से दोनो महिला गंभीर रूप घायल हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिला को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment