Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल बृजमोहन राम से धोबी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

---Advertisement---

 

शॉल, बुके और माला भेंटकर दी बधाई, नियुक्ति को पूरे धोबी समाज के लिए बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि

बरही (हजारीबाग)। ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल एवं अखिल भारतीय धोबी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम से अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल, बुके एवं माला भेंटकर सम्मानित किया तथा राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुलाकात में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद राम, हजारीबाग जिलाध्यक्ष मनोज रजक, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रजक, सचिव नागेश्वर रजक, चंद्रदेव रजक एवं संजीत रजक शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बृजमोहन राम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति को झारखंड सहित पूरे धोबी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उनकी इस नई जिम्मेदारी से समाज के लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनकी उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही कहा कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment