Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

विद्यालय में तोड़फोड़, CCTV कैमरे और पानी टंकी के पाइप को किया क्षतिग्रस्त

---Advertisement---

विद्यालय प्रबंधन ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

संवाददाता बरही।

बरही (हजारीबाग): बरही प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़िरमा में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पानी टंकी के पाइप को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत की गई है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन की ओर से बुधवार को बरही थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगों ने विद्यालय भवन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा पानी टंकी से जुड़े पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 8:45 बजे विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत की।
विद्यालय प्रबंधन ने आशंका जताई है कि इस घटना से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। आवेदन के माध्यम से पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में घटना को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment