गंझूडीह को पराजित कर देवचन्दा बनी चैम्पियन
बरही प्रखण्ड मैदान में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का समापन हो गया। रोमांचक मुकाबले में देवचन्दा की टीम ने गंझूडीह को पेनाल्टी शूटआउट में 4 – 3 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को उचित मंच मिल रहा है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी शारीरिक व मानशिक रूप से फिट हो रहे है। मौके विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा नेता पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।मौके पर जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, रवि यादव, इन्द्रदेव ठाकुर बंटी तिवारी आदि आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम केशरी, सचिव मुन्ना यादव, कोषाध्यक्ष संजय दुबे, पम्पम कुमार, रंजीत कुमार, रौशन राणा, सचिन यादव, नागेश्वर रजक, पिंटू ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।




