बरही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक अशोक लीलैंड के धक्का मारने से महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। महिला मजदूर की दुर्घटना में हुई मौत पर बरही थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला मजदूर उर्मिला देवी के भाई राजकुमार दास ग्राम बेड़ोगड़ा कटकमसांडी ने चालक पर मामला दर्ज कराते हुए कहा कि ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसकी बहन उर्मिला देवी को धक्का मार दिया। आसपास के लोग उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन उर्मिला देवी बरही के ग्राम बेंदगी की रहने वाली है। वह प्रतिदिन की तरह रेजा का काम करने के लिए बरही आ रही थी। बरही चौक पर आते ही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। उसकी बहन का पति विकलांग है। उसकी बहन के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। वे सभी अनाथ हो गए। उनके पालन पोषण उसकी बहन ही करती थी। राजकुमार रविदास ने उसकी बहन के आश्रित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत पर चालक पर केस दर्ज
On: December 7, 2025 5:54 PM
---Advertisement---





