बरही (हजारीबाग): थाना क्षेत्र के झिंगा लाइन होटल से करीब 200 मीटर की दूरी पर टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल (30 वर्ष), पिता मोहम्मद फिरोज, ग्राम पिपराही, थाना चंदवारा, जिला कोडरमा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अफजल पिपराही गांव से बरही आ रहे थे। इसी दौरान फिंगर लाइन होटल के पास टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।
बरही में टेंपो पलटने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम





