Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

---Advertisement---

मायके जा रही थी महिला, साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बचे, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

बरही (हजारीबाग): बरही चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। हजारीबाग रोड पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतका की पहचान बरकट्ठा प्रखंड के खैरा-करमा निवासी उर्मिला देवी, पति दिनेश सिंह, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उर्मिला देवी अपने चार बच्चों के साथ बिहार के बाराचट्टी स्थित केवलिया मोड़ में अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान बरही चौक पर सड़क पार करते समय ट्रक ने उन्हें और उनके एक बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बरही चौक की यातायात व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद बरही चौक पर भारी वाहनों की रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment