बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने त्योहार के अवसर अपनी पुलिसिया ड्यूटी के दौरान भी असहाय दिव्यांग व्यक्ति को मदद कर उसके चेहरे पर मुस्कान लाया जो मानता का मिसाल है। उन्होंने दुर्गा पूजा के मेले में विधि व्यवस्था संभालने तथा भीड़ को नियंत्रित करने में व्यस्त दौरान उनकी नज़र व्हीलचेयर पर बैठे एक बुजुर्ग दिव्यांग पर पड़ी।वह दिव्यांग व्यक्ति भीख मांग कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सामने से गुजर रहे दिव्यांग बुजुर्ग की स्थिति देखकर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें त्योहार का तोहफा दिया और खुशियां बांटी। इस दृश्य को देखकर लोगों ने उनकी सराहना किया। उनका यह संदेश देता है कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के जरूरतमंद लोगों को भी उसमें शामिल किया जाए।
एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने दिखाई मानवता, दिव्यांग व्यक्ति को दिया त्योहार पर खुशियों की तोहफा





