Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में जेनसेट (डीजी) की खरीदारी

---Advertisement---

 

बरही। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में शुक्रवार को विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जेनसेट (डीजी) की खरीदारी की गई। इसका उद्देश्य विद्यालय में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए शैक्षणिक एवं कार्यालय संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति विद्यालय के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना समिति की प्राथमिकता है।

वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय में भैया-बहनों के लिए स्मार्ट क्लास का निर्बाध संचालन, आरओ वाटर की उपलब्धता तथा कार्यालय के सभी कार्यों का सुचारू रूप से संपादन सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जेनसेट (डीजी) की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसकी खरीदारी की गई है।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से बिजली बाधित होने की स्थिति में भी पठन-पाठन सहित अन्य आवश्यक कार्यों को जारी रखने में सहायता मिलेगी। विद्यालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment