Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही पुलिस की बड़ी उपलब्धि, चोरी के चार बाइक समेत एक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

---Advertisement---

संवाददाता : बरही :  बरही में बाइक चोरी के थाना में दर्ज विभिन्न मामलों का एसआईटी टीम ने उद्भेदन किया है। चोरी के चार बाइक समेत बाइक चोरी के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआईटी टीम ने चोरी के चार बाइक बरामद करने में सफलता पायी है। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था जिसे बाइक चोरी की घटनाओं के उद्भेदन में सफलता मिली है। चोरी के चार बाइक के साथ बाइक चोरी करने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।एसआईटी टीम ने गश्ती दल को सख्त निर्देश दिया था कि वाहन चेकिंग करें। एसआईटी टीम सूचना संकलन, विश्वसनीय गुप्तचर और सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से चोरी गए वाहनों को जब्त करने में सफलता पायी है। 25 अक्टूबर को दिशा गश्ती में वाहन चेकिंग के क्रम में करसो पुल के पास बिना नंबर प्लेट के बाइक को रोका गया। कागज नहीं दिखाने पर वाहन समेत मो कौसर अंसारी पिता स्व हदीश मियां ग्राम महुदा थाना इटखोरी जिला चतरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुछताछ में उसने विभिन्न कांडों में चोरी गए अन्य तीन मोटरसाइकिल के बारे में बताया जिसे बरामद कर लिया गया। कुल मिलाकर चार मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अन्य अपराधियों की पुलिस ने पहचान कर ली है जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। एसआईटी टीम में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, थानाप्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, एसआई राजबल्लभ कुमार, सूर्यकांत कुमार, संतोष कुमार, मदन मुंडा, नीरज कुमार सिंह समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment