Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

---Advertisement---

बरही (हजारीबाग): विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बरही प्रखंड के ग्राम बुंदू में संचालित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान निकाला गया, इस अभियान में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों तथा JSLPS टीम की सीआरपी क्रांति कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई, अभियान के दौरान सीआरपी क्रांति कुमारी ने बच्चों को बाल अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया, उन्होंने बच्चों को बाल शोषण, दुष्कर्म, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा इनके प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी, इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना और समाज में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण का संदेश देना था, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने जागरूकता अभियान में भाग लेने वाली JSLPS टीम की सीआरपी क्रांति कुमारी, विद्यालय के शिक्षकों एवं सभी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया, संदेश: बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों का सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment