Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

महूदी मोड़ पर सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

---Advertisement---

चौपारण (हजारीबाग): जीटी रोड स्थित महूदी मोड़ पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जोकट निवासी नरेश ठाकुर की वृद्ध माता की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया।

घटना की सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, सीओ संजय यादव, बरही थाना प्रभारी विनोद यादव एवं चौपारण थाना प्रभारी पंकज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर विधायक मनोज कुमार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सड़क निर्माण कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। विधायक ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य कराया गया। हादसे के बाद महूदी मोड़ पर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment