
बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा में ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाया गया।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार सौरभ के द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे नवयुवक संध के अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ,सचिव सह- उप मुखिया चन्द्रदीप पाण्डेय कोषाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।परशुराम जयंती का कार्यक्रम पंडित, राजेश पाण्डेय ,रमन शास्त्री, जयंत पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ किया गया। वहीं उपस्थित लोगों के बीच परशुराम के आदर्श और उनके विचारों को बताया गया और आपसी भाईचारे बनाए रखने की बात कही गई। मौके पर चंद्रदीप पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अर्थात अक्षय तृतीया को मनाई जाती है ।वर्ष 2026 में यह 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो शक्ति और ज्ञान का प्रतीक है। कार्यक्रम में अमरदीप पाण्डेय संजीत पांडेय,अजित पांडेय,दिलीप पाण्डेय,अभिषेक पांडेय, विकास पांडेय, जयदेव पांडेय ,शिवराम पांडेय,आयुष पांडेय ,गांव के वयोवृद्ध एवं संकायाध्यक्ष वासुदेव साव उपस्थित थे।




