Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

मौसम ने बदला मिजाज, बरही में हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

---Advertisement---

 

 संवाददाता बरही। बरही (हजारीबाग)मौसम ने बदला मिजाज, बरही में हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत। अप्रैल माह शुरू होते ही भीषण गर्मी पड़ रही थी। गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। दोपहर के बाद हुई बारिश और ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोग परेशान रहे। पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही थी। लोग बादलों और बारिश का इंतजार कर रहे थे। हल्की बारिश ने इस भीषण गर्मी से राहत दी है। लोग इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। गुरुवार की सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के बाद बारिश और हल्की हवा ने कूलर-पंखे फेल कर दिए और लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। इससे पहले लोग गर्मी से उफ -उफ रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment