संवाददाता बरही।
बरही (हजारीबाग): बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने खैरा शाहपुर गांव के पास शीशम की लकड़ी लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। पिकअप वैन में शीशम के 10 बोटे लदे हुए थे। जांच के दौरान लकड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने वन अपराध के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा है।






