Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही निबंधन कार्यालय का विधायक मनोज कुमार यादव ने किया औचक निरीक्षण, रजिस्ट्री में देरी का मुद्दा उठाया

---Advertisement---

जमीन रजिस्ट्री और दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में आ रही परेशानियों को लेकर एसडीओ सह प्रभारी अवर निबंधन पदाधिकारी से की बातचीत

बरही। जमीन रजिस्ट्री और दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में हो रही देरी तथा आम लोगों को आ रही परेशानियों की शिकायतों के बाद बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने अवर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ सह प्रभारी अवर निबंधन पदाधिकारी जोहन टुडू से मुलाकात कर लोगों की समस्याओं पर विस्तृत बातचीत की।

विधायक ने कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को हो रही परेशानियों और कार्यों में देरी से संबंधित शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने पर जोर दिया, ताकि आम लोगों को अपने जमीन संबंधी दस्तावेजों का काम कराने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बातचीत के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं का उचित समाधान करने और रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी कार्यालयों में अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment