टाटीझरिया। प्रखण्ड के दुधमटिया वन परिसर में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंद्रदेव प्रजापति ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 18 जनवरी को हजारीबाग में महासंघ की रजत जयंती को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस रजत जयंती समारोह में पूरे प्रखण्ड सहित जिले भर के कुम्हार समाज के लोग एकजुट होकर भाग लेंगे, ताकि समाज में आपसी एकता, भाईचारा और संगठन की मजबूती को और अधिक सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश प्रजापति, नागेश्वर प्रजापति, सेवा प्रजापति, भोला प्रजापति, नरेश प्रजापति, दशरथ प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, शिवदयाल प्रजापति, पवन कुमार, चोलो प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान रजत जयंती को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई तथा सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
टाटीझरिया में प्रजापति समाज की बैठक, रजत जयंती धूमधाम से मनाने पर बनी सहमति





