Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

---Advertisement---

एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कार्रवाई के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

संवाददाता, बरही

बरही। बरही चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई की। एसडीओ जोहन टुड्डू और एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान चौक पर काफी गहमागहमी रही और अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ लोगों तथा पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, विरोध के बावजूद प्रशासन ने अभियान जारी रखा।

बरही चौक पर लंबे समय से सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अन्य अस्थायी कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार चौक से गुजरने वाले लोगों को भी आवागमन में दिक्कत होती थी।IMG 20261023 WA0058

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया और सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया। कार्रवाई के बाद चौक की सड़कें पहले की तुलना में अधिक खुली नजर आईं। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, अतिक्रमण हटाने के बाद सबसे बड़ी चुनौती चौक को दोबारा अतिक्रमण से बचाए रखने की होगी। इसके लिए नियमित निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को फिर से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अभियान के दौरान बरही बीडीओ जयपाल महतो, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत बरही थाना और अंचल के दर्जनों सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment