Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

मां-बेटे की मौत के बाद अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, बरही चौक और धनबाद रोड में चला अभियान

---Advertisement---

एसडीपीओ ने माइकिंग कर दुकानदारों और ठेला संचालकों को दी चेतावनी, जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

बरही (हजारीबाग): बरही चौक के हजारीबाग रोड पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में मां और उसके मासूम बेटे की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। बरही चौक सहित धनबाद रोड पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान जरूरत के अनुसार जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने किया। उन्होंने खुद माइकिंग कर दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क खाली रखने की कड़ी चेतावनी दी। वहीं, एसडीओ जोहन टुड्डू ने लोगों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान सीओ चंद्रशेखर कुणाल, बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, राजस्व कर्मचारी रीतलाल रजक, एसआई राजबल्लभ कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे केवल चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि सीधे कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी चले हैं अभियान, फिर हो जाता है अतिक्रमण

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरही चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी कई बार अभियान चलाया गया है। हालांकि, कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है और सड़क किनारे दोबारा दुकानें व ठेले लगने लगते हैं। लोगों ने मांग की कि प्रशासन को केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नियमित निगरानी और कार्रवाई भी करनी चाहिए, ताकि सड़कें अतिक्रमण मुक्त रहें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment