Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

रेनबो स्कूल बरही को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करियातपुर बरही द्वारा किया गया सम्मानित

---Advertisement---

संवाददाता : बरही

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करियातपुर बरही में विद्यार्थियों की प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डांडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में डांडिया और गरबा भगवान शिव के रौद्र रूप, शक्ति, साहस और ऊर्जा को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, प्रभावशाली भाव-भंगिमाओं और शानदार नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। जिसमें रैंबो स्कूल बरही के शिव तांडव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा सभी प्रतिभागी रहे सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की गई। रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। साथ में सभी को प्रमाण पत्र तथा उपहार से सम्मानित किया गया जिसमें जिसमें करियातपुर के अध्यक्ष संजीत सोनी, सचिव रोहित केशरी तथा मार्गदर्शक विवेक कुमार सिंह, संतोष केशरी, संजय केशरी यदि उपस्थित रहे है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment