Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

लि ओरिजनल प्ले स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

---Advertisement---

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित, निदेशक ने नियमित अध्ययन और अनुशासन पर दिया जोर

बरही। बरही प्रखंड के करियातपुर स्थित श्री लक्ष्मी मंदिर के समीप लि ओरिजनल प्ले किड्स स्कूल में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कई अभिभावक मौजूद रहे। परीक्षा परिणाम जानने को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं, अन्य विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानकर आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक तोखन प्रजापति ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम बच्चों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने, समय का सदुपयोग करने तथा शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी।

वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल प्रजापति ने अभिभावकों से बच्चों के व्यक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता और परिवार के व्यवहार से बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए अभिभावकों को स्वयं शिष्टाचार, अनुशासन, स्वच्छता और अच्छे संस्कारों का पालन करना चाहिए, ताकि बच्चे भी इन आदतों को अपने जीवन में अपनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment