Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

विजैया पंचायत में JLKM की बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

---Advertisement---

डपोक, भंडारो और विजैया पंचायत के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

संवाददाता : बरही

बरही। बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विजैया पंचायत में रविवार को JLKM की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में डपोक, भंडारो और विजैया पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की बात कही।मौके पर कलम अंसारी, मुकेश यादव, अजय यादव, तबारक अंसारी, रोशन पांडेय, मिथुन पांडेय, राजेश यादव, किशोर यादव, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, संतोष कुमार, संदीप कुमार, मनोज सिंह, अशोक सिंह, नरेश सिंह, सुधीर कुशवाहा, नईम अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, शेखावत मंजूर, फिरोज अंसारी, आजाद खान, इसहाक अंसारी और सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment