Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन जारी रहेगा : कृष्णा यादव

---Advertisement---

 

पदमा प्रखंड मुख्यालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

IMG 20261009 WA0064पदमा (हजारीबाग)। बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड मुख्यालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम के बाद अंचलाधिकारी (सीओ) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मांगों पर कार्रवाई के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया।

इस मौके पर JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने मांगों पर निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई करने की बात कही।

धरना कार्यक्रम में कुट्टी पीसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ननकू मेहता, समाजसेवी मुकेश मेहता, पदमा प्रखंड JLKM अध्यक्ष अनिल मेहता, कृष्णा मेहता, राधे मेहता, शंभू रविदास, रितेश यादव, बसंत यादव, अनीता देवी, जितेंद्र मेहता, सुधाकर राणा, जागेश्वर प्रसाद, गणेश कुमार, दुलारचंद मेहता, अजय प्रसाद, विकास यादव, शंकर कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान 11 सूत्री मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। अब ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मांगों पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment