Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

तेलौडीह और लखन में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, कृष्णा यादव ने खिलाड़ियों किया उत्साहवर्धन

---Advertisement---

बरही। बरही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलौडीह एवं दूलमाहा पंचायत के ग्राम लखन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव शामिल हुए। उन्होंने दोनों स्थानों पर खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कृष्णा यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश यादव, मुखिया नारायण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment